गरोठ। उपखंड गरोठ में संचालित राहगीर अभियान के तहत कलेक्टर आदिति गर्ग ने शामगढ़ तहसील के ग्राम बनी पहुंचकर रास्तों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम गरोठ राहुल चौहान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों की स्थिति का जायजा लिया तथा राहगीर अभियान की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रास्तों को अतिक्रमण मुक्त रखने एवं आवागमन सुगम बनाने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि राहगीर अभियान के तहत जिले में बंद रास्तों को खुलवाने तथा आमजन की परेशानी दूर करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।