BREAKING NEWS
NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राकेश गुर्जर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : गुना के उमरी जंगल में तेंदुए का शिकार,.. <<     KHABAR : श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयकारों से.. <<     नुक्कड़ नाटक से समझाए नशे के दुष्परिणाम,.. <<     BIG NEWS : पॉक्सो मामलों में नीमच पुलिस की बड़ी.. <<     स्कूली छात्राओं से भरी बस पेड़ से टकराई, चालक.. <<     KHABAR : 97वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस को मिली बड़ी.. <<     BIG NEWS : थांदला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2026, 11:39 am
BIG NEWS : एमपी में मौसम के दो रंग, कहीं तेज गर्मी तो कहीं बारिश, आंधी तूफान के बीच एक की मौत, आज इन जिलों में अलर्ट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ ही बारिश का दौर भी जारी है। प्रदेश के कई जिलों में तेज गर्मी तो कई जगहों पर बादल बरस रहे हैं। जिससे तापमान में गिरावट आई है। आईएमडी ने आज भी 25 से ज्यादा जिलों में पानी गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र ने बताया कि एमपी में 6 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।


मौसम विभाग के मुताबिक, दो ट्रफ की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को भोपाल-नर्मदापुरम, सागर और ग्वालियर संभाग में आंधी के बाद बौछारें पड़ीं। आंधी बारिश के बीच गुना में एक व्यक्ति की मौत की खबर है। विदिशा, नर्मदापुरम, सीहोर जिलों में मंडियों और सरकारी खरीदी केंद्रों पर उपज भीग गई। खरगोन में बारिश के साथ ओले भी गिरे। अचानक मौसम में हुए बदलाव के चलते तापमान में बड़ी गिरावट आई है।


आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, श्योपुर, शिवपुरी, सिंगरौली, सतना, सीधी, सागर, सिवनी, भिंड, मुरैना, मऊगंज, मैहर, मंडला, अनूपपुर, अशोकनगर, दतिया, दमोह, रीवा, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, नरिसंहपुर, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पाढुर्णा में पानी गिरने की संभावना है। इस दौरान 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है। कई जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटा की झोंकेदार हवाओं की चेतावनी दी गई है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE