खरगोन। ग्राम राजपुरा के वीर सपूत, भारतीय सेना में 24 वर्षों तक गौरवपूर्ण सेवा देने के बाद सकुशल घर लौटे फौजी कमलेश भाई पटेल के सम्मान में रविवार को एक भव्य सैनिक सम्मान तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। देशभक्ति के रंग में रंगे इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, युवा, समाजजन और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, जय जवान-जय किसान और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो उठा।
सुबह 11 बजे श्री गणेश मंदिर, कुंदा तट खरगोन से तिरंगा रैली का शुभारंभ हुआ। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक मोटर सायकल रैली में सहभागिता निभाई। रैली शहर के प्रमुख मार्गोंकृबावड़ी बस स्टैंड, गायत्री मंदिर, बस स्टैंड, टी.आई. कॉम्प्लेक्स, श्रीकृष्ण टॉकीज, विद्युत मंडल, खंडवा रोड, गोपालपुरा होते हुए ग्राम राजपुरा स्थित देवी रेणुका माता मंदिर परिसर पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।
इस अवसर पर फौजी कमलेश भाई पटेल का जगह-जगह पुष्पमालाओं से स्वागत किया और साफा बांधकर और जयघोषों के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने भारतीय सेना की वीरता, समर्पण और अनुशासन को नमन करते हुए कमलेश पटेल की सेवा यात्रा को प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम के तहत शाम को भंडारा (भोजन प्रसादी) का आयोजन किया गया, वहीं रात्रि में ष्एक शाम-देश के नामष् शीर्षक से संगीतिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें देशभक्ति गीतों के माध्यम से जवानों के सम्मान का संदेश दिया जाएगा।
यह आयोजन केवल एक सैनिक के सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज में राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की भावना को नई ऊर्जा देने वाला प्रेरक अवसर बन गया। ग्राम राजपुरा सहित पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर उत्साह और गौरव का माहौल बना रहा।