सीतामऊ। धतुरिया पुलिया पर निर्माण कार्य के दौरान लोगों द्वारा गहरे पानी में होकर नदी पार करने की सूचना पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। एसडीएम शिवानी गर्ग और तहसीलदार मोहित सिनम मौके पर पहुंचे और जोखिम भरे आवागमन को तत्काल बंद करवाया।
अधिकारियों ने नदी के दोनों ओर चौकीदारों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी व्यक्ति जान जोखिम में डालकर नदी पार न करे। साथ ही पुलिया निर्माण कर रही एजेंसी को सख्त निर्देश दिए गए कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं और लोगों की आवाजाही को सुरक्षित बनाया जाए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और निर्माण कार्य के दौरान सभी आवश्यक सावधानियां अनिवार्य रूप से बरती जाएं।