BREAKING NEWS
NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2026, 7:59 pm
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद विवाद, खिलाड़ियों ने लगाया मारपीट का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर फाइनल मुकाबला नहीं खेलने की चेतावनी, कैंट थाने पहुंचे खिलाड़ी और समर्थक, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत आयोजित पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले के बाद बुधवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। मैच समाप्त होने के बाद दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना के बाद एनएफए (NFA) टीम के खिलाड़ी एवं समर्थक बड़ी संख्या में कैंट थाने पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला एनएफए और अहीर स्पोर्ट्स के बीच खेला गया, जिसमें एनएफए ने 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच समाप्त होने के तुरंत बाद विवाद उत्पन्न हो गया।

एनएफए टीम के खिलाड़ियों का आरोप है कि अहीर स्पोर्ट्स टीम के कुछ खिलाड़ियों एवं समर्थकों ने उन पर लोहे की रॉड, कुर्सियों, बैरिकेड एवं घूंसों से हमला किया। टीम का कहना है कि घटना में कई खिलाड़ी घायल हुए हैं तथा पुलिस को दिए गए आवेदन में नौ लोगों के नामों का उल्लेख किया गया है। घटना के बाद मैदान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

एनएफए के खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद था, बावजूद इसके समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई। खिलाड़ियों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाती है तो वे टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नहीं खेलेंगे।

खिलाड़ियों ने यह भी आरोप लगाया कि टूर्नामेंट आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने भी समय पर हस्तक्षेप नहीं किया। उनका कहना है कि पूर्व में आयोजित बैठक में स्पष्ट किया गया था कि टूर्नामेंट के दौरान विवाद करने वाली टीम के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत युवाओं को खेलों के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। ऐसे में खेल मैदान में हुई इस घटना ने आयोजन की गरिमा पर भी प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल, एनएफए टीम के खिलाड़ी एवं समर्थक कैंट थाने पहुंचकर मामले में निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE