शिवपुरी। कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को एक सीआरपीएफ जवान राज कुमार शर्मा ने प्लॉट के नामांतरण में हो रही देरी को लेकर शिकायत दर्ज कराई। जवान ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में 3000 वर्ग फीट का एक प्लॉट खरीदा था, लेकिन अब तक उसका नामांतरण नहीं हो सका है।
शिकायत में उन्होंने कहा कि वे ड्यूटी पर तैनात होने के कारण बार-बार कार्यालय नहीं आ सकते, बावजूद इसके हर बार संबंधित अधिकारियों द्वारा नामांतरण पर रोक होने की बात कहकर उन्हें टाल दिया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि “अगर एक ब्त्च्थ् जवान के साथ ऐसा हो रहा है तो आम नागरिकों की स्थिति क्या होगी।”
इस मामले में तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी दी कि संबंधित प्लॉट एक अवैध कॉलोनी में स्थित है, जिसके कारण उसका नामांतरण फिलहाल संभव नहीं है।