BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2026, 4:12 pm
KHABAR : उज्जैन में पप्पू यादव बोले-बंगाल में बीजेपी जीती नहीं, जिताई गई, कहा- गड़बड़ी कर 100 सीट जीती, बीजेपी के गुंडे जश्न मना रहे, बादल, महबूबा, चौटाला, नीतीश खत्म, पढे़ खबर

Share On:-

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय बाहुबली सांसद पप्पू यादव दो दिवसीय प्रवास पर उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों पर विवादित बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP चुनाव जीती नहीं, जिताई गई है। और अब बीजेपी के गुंडे जश्न मना रहे हैं।


पप्पू यादव मंगलवार तड़के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए और इसके बाद अन्य मंदिरों में भी दर्शन किए। बुधवार को बिहार रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि इंसानियत और मानवता की रक्षा के लिए महाकाल का आशीर्वाद लिया है।


उन्होंने कहा कि दुनिया युद्ध की ओर बढ़ रही है और नफरत खत्म कर मोहब्बत का रास्ता अपनाने की जरूरत है। यादव ने नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी माता के दर्शन भी किए।


बंगाल चुनाव पर गंभीर आरोप
पप्पू यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों पर केंद्र सरकार और एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बंगाल में BJP जीती नहीं, जिताई गई है। 100 सीटों पर गड़बड़ी कर जीत हासिल की गई है।


उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी, सीबीआई और एनआईए जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया। यादव ने कहा कि चुनाव में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई और ऐसा लग रहा था जैसे सुखोई और राफेल ही लगाना बाकी था। उन्होंने वोटिंग प्रतिशत पर भी सवाल उठाते हुए जांच की मांग की।


यादव बोले 90% प्रतिशत वोट कहां से कास्ट हो गया, एक बूथ पर तीन तो बक्सा रहता है या दो। यदि हम साढ़े दस घंटा भी वोट डालते हैं तो साढ़े नौ सौ वोट गिरता है। तो 92% प्रतिशत वोट कहां से गिर गया। साढ़े चार लाख का फ़ोर्स बंगाल भेज दिया। चार सौ बटालियन ममता दीदी के यहां तैनात की।


दोपहर 2 बजे के बाद CCTV फुटेज को चेक कराइये। ममता दीदी के सीट की गिनती सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पांच सदस्य बेंच के नेतृत्व में कर लीजिए। यदि ममता दीदी हार जाएगी। तो जनादेश स्वीकार है। छोटी पार्टियों को कांग्रेस से लड़ाई नहीं लड़नी चाहिए। एक होकर के लड़ाई लड़नी चाहिए। मैं तो हाथ जोड़कर कहूंगा कांग्रेस और सभी विपक्ष से एक होकर के चुनाव लड़िए।


सुप्रीम कोर्ट से जांच की मांग
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सभी बूथों की जांच कराए और ओपन काउंटिंग कराई जाए। उनका दावा है कि सीसीटीवी फुटेज भी बंद कर दिए गए थे और कई जगह टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले हुए।


यादव ने विपक्षी दलों से 2027 और 2029 के चुनाव एकजुट होकर लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटी पार्टियों को कांग्रेस से अलग लड़ाई नहीं लड़नी चाहिए।


पप्पू यादव ने अपने बयान में कई क्षेत्रीय नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि कई बड़े नेता और दल खत्म हो गए, अब विपक्ष को रणनीति बदलनी होगी।


उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में सेवा और संघर्ष की भावना को बनाए रखना जरूरी है और देशहित में एकजुटता ही आगे का रास्ता है।


भाजपा ने विपक्षी नेताओं को एक-एक कर खत्म किया
बीजेपी ने बालासाहेब ठाकरे को बर्बाद कर दिया, बादल खत्म, महबूबा खत्म, रेड्डी खत्म, चौटाला खत्म, भजन लाल खत्म, बंसी लाल खत्म, नीतीश कुमार खत्म, शिंदे खत्म, कौन बचा है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव जैसे लोगों को यह चिंतन और मंथन करना होगा की हमारी राजनीति का क्या होगा। , विपक्ष को एक होकर 2029 और 2027 की लड़ाई एक साथ मिलकर लड़नी चाहिए।


चुनाव के आतंक में 40 जगह TMC के कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है।
ममता दीदी हार गई तो संघर्ष और मदद करना छोड़ देने के अपने वादे पर यादव ने कहा जब संघर्ष हारेगा, सेवा हारेगी, दीदी की मदद हारेगी। किसी की मदद करने में पीछे हटे नहीं। लेकिन पप्पू यादव जैसे लोगों को यह चिंतन और मंथन करना होगा कि हमारी राजनीति का क्या होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE