BREAKING NEWS
KHABAR : रामपुरा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा पर.. <<     KHABAR : संस्कार, सम्मान और संगठन का संगम, महर्षि.. <<     "मंदसौर में चोरों का आतंक: अग्रसेन नगर में.. <<     NEWS : फॉलो-अप ग्रामीण सेवा शिविर बना ग्रामीणों.. <<     KHABAR : वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने प्रतिभावान.. <<     KHABAR : जौहर यूनिवर्सिटी को संरक्षित रखा जाए, यह.. <<     KHABAR : मंडी शुल्क वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     KHABAR : भगवानपुरा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा पर.. <<     गुरु पूर्णिमा पर सतगुरु रविदास चरण छू जनसेवा.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में सावन सोमवार की धूम,.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी आस्था, भगवान.. <<     KHABAR : सोच-समझकर बनाएं गुरु, गुरु पूर्णिमा पर.. <<     BIG NEWS : कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले.. <<     गुरु पूर्णिमा पर मंदसौर कृषि उपज मंडी में.. <<     गुरु पूर्णिमा पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी.. <<     पोलायकलां महाविद्यालय में श्रद्धा से मनी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2026, 3:08 pm
REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की सख्ती के बाद अवैध खनिज परिवहन पर बड़ा एक्शन, चार वाहन मालिकों से वसूला इतने लाख से अधिक का जुर्माना, बिना रॉयल्टी मिट्टी-मुरूम ढोने वालों पर कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग मामलों में वाहन मालिकों पर कुल 7 लाख 43 हजार 9 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा (आईएएस) के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विभिन्न स्थानों पर बिना रॉयल्टी एवं अधिक मात्रा में मिट्टी और मुरूम के परिवहन के मामलों में वाहन जब्त किए गए थे।

जावद थाना क्षेत्र में ट्राला क्रमांक आरजे 09 जीडी 7650 में बिना रॉयल्टी मिट्टी परिवहन पाए जाने पर दुर्गाशंकर अहीर पर 4.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं ग्राम खोर में ट्राला आरजे 09 जीडी 9736 में रॉयल्टी से अधिक मिट्टी परिवहन पर विकास जैन पर 62,259 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई।

इसी तरह डम्पर आरजे 09 जीई 1828 में बिना रॉयल्टी मिट्टी परिवहन पर हरिश माली पर 2.13 लाख रुपये तथा ग्राम नयागांव में डम्पर आरजे 09 जीबी 3961 में मुरूम परिवहन के मामले में मदनलाल धाकड़ पर 52,250 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जुर्माना राशि जमा होने के बाद ही जब्त वाहन मुक्त किए जाएंगे, अन्यथा राजस्व वसूली की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE