BREAKING NEWS
KHABAR : रामपुरा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा पर.. <<     KHABAR : संस्कार, सम्मान और संगठन का संगम, महर्षि.. <<     "मंदसौर में चोरों का आतंक: अग्रसेन नगर में.. <<     NEWS : फॉलो-अप ग्रामीण सेवा शिविर बना ग्रामीणों.. <<     KHABAR : वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने प्रतिभावान.. <<     KHABAR : जौहर यूनिवर्सिटी को संरक्षित रखा जाए, यह.. <<     KHABAR : मंडी शुल्क वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     KHABAR : भगवानपुरा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा पर.. <<     गुरु पूर्णिमा पर सतगुरु रविदास चरण छू जनसेवा.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में सावन सोमवार की धूम,.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी आस्था, भगवान.. <<     KHABAR : सोच-समझकर बनाएं गुरु, गुरु पूर्णिमा पर.. <<     BIG NEWS : कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले.. <<     गुरु पूर्णिमा पर मंदसौर कृषि उपज मंडी में.. <<     गुरु पूर्णिमा पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी.. <<     पोलायकलां महाविद्यालय में श्रद्धा से मनी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2026, 6:38 pm
BIG NEWS : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत तेज, पन्ना टाइगर रिजर्व गेट पर रोके गए जीतू पटवारी, आदिवासी चिता आंदोलन को मिला कांग्रेस का समर्थन, पढे़ खबर

Share On:-

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में चल रही केन-बेतवा लिंक परियोजना निर्माण स्थल पर विरोध प्रदर्शन अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। बांध निर्माण स्थल पर उस समय भारी गहमागहमी का माहौल बन गया जब मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आंदोलनकारी आदिवासी महिलाओं से मिलने पहुंचे। 


प्रशासन द्वारा निर्माण स्थल पर बाहरी लोगों की एंट्री प्रतिबंधित किए जाने के चलते जीतू पटवारी को पन्ना टाइगर रिजर्व के भूसोर गेट पर ही काफी देर तक रोक दिया गया। इसके बाद वे निजी वाहन के जरिए वैकल्पिक रास्ते से प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विस्थापित आदिवासियों को मकान के बदले मकान और जमीन के बदले जमीन मिलना चाहिए। 


साथ ही जीतू पटवारी ने आंदोलन से जुड़े नेता अमित भटनागर की गिरफ्तारी की भी कड़ी निंदा की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए मांग की कि परियोजना क्षेत्र में पारदर्शी सर्वे कराया जाए और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिए बिना किसी भी प्रकार का दबाव न बनाया जाए। फिलहाल केन-बेतवा परियोजना को लेकर आंदोलन और राजनीति दोनों तेज होती दिखाई दे रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE