चित्तौड़गढ़। चामटीखेड़ा स्थित द्वारकाधीश मंदिर में हुई चोरी की वारदात का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त अल्टो कार भी जब्त कर ली है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 29-30 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का छत्र, वैकुण्ठी एवं चांदी की गाय चोरी कर ली थी। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने काजल गाडरी उर्फ मनीषा (23), निवासी उचनार खुर्द, थाना कपासन, हाल सेगवा हाउसिंग बोर्ड चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त अल्टो कार बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर फतेह नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।