छतरपुर। जिले के ढोडन बांध में विस्थापित हुए आदिवासी किसानों के द्वारा मुआवजे की हक की लड़ाई लड़ रहे अमित भटनागर को जेल से रिहा होने के बाद पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित वीडियो ग्राफी के आधार पर चिन्हित कर होंगे कार्यवाही, फॉरेस्ट अधिकारी देवेंद्र अहिरवार का कहना है की बेरिगेट लगाया गया था,बेरिगेट के बगल से निकल जाने एवं शासकीय कार्य मे बाधा के सम्बंध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 27 सहित अन्य धाराओं पर FIR दर्ज की जा रही है। वही जीतू पटवारी ने कहा की जल्द ही राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मिलने पहुंचेंगे वहीं किसानों का जीतू पटवारी से कहना है कि हमारे नेता अमित भटनागर को जेल से रिहा कराया जाए जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया है वही भरोसा दिलाया है कि कांग्रेस आपकी हक की लड़ाई में शामिल है प्रदेश में भाजपा का जो कार्यालय बन रहा है वह आपके ही पैसों से बन रहा है उन्होंने भाजपा सरकार पर एवं शासन प्रशासन के तानाशाही रिवैया निशाना सदा।