नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (डीडब्ल्यूएम) की बैठक 18 मई 2026 को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागृह नीमच में आयोजित की जाएगी।
बैठक में जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों, वर्तमान में प्रगतिरत योजनाओं तथा जल निगम द्वारा क्रियान्वित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री दीपेश वास्पत ने सभी संबंधित सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।