शाजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के आव्हान के बाद देशभर में कई नेता इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर शिफ्ट कर रहे हैं।
इसका असर जनप्रतिनिधियों का ईवी अपनाना आम जनता को भी प्रेरित करता है। पेट्रोल-डीजल के मुकाबले इलेक्ट्रिक वाहन से कार्बन उत्सर्जन कम होता है। लंबे समय में ईंधन और मेंटेनेंस का खर्च कम पड़ता है।
इसी कड़ी में शाजापुर जिले के कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने भी सार्वजनिक रूप से ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन उपयोग करने का संकल्प लिया है।