मंदसौर। मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा एवं आयोग की सदस्य सोनम निनामा ने मंदसौर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया।
इस अवसर पर उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
दर्शन उपरांत उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी जानकारी प्राप्त की और धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।