BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2026, 7:03 pm
BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले नवकरणीय ऊर्जा मंत्री, विकास कार्यों पर हुई चर्चा, बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष देश के विकास का स्वर्णिम काल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला शुक्रवार शाम नीमच पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आदित्य मालू के कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के उत्साहपूर्ण स्वागत से अभिभूत मंत्री शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मीडिया से बातचीत में मंत्री राकेश शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को देश के विकास का स्वर्णिम दौर बताया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में भारत ने आधारभूत संरचना, ऊर्जा, तकनीक, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं तथा वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ी है।

मंत्री शुक्ला ने प्रदेश में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में चल रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने नीमच जिले में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा उन्होंने मंत्री शुक्ला का गर्मजोशी से स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE