मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने मंदसौर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन, पूजन-अर्चन एवं अभिषेक किया।
मंत्री शुक्ला ने भगवान पशुपतिनाथ से प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली तथा जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर की धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की और भगवान पशुपतिनाथ के प्रति अपनी गहरी आस्था एवं श्रद्धा व्यक्त की।
दर्शन एवं पूजन के दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। मंदिर समिति द्वारा मंत्री शुक्ला का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया।