BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही लक्ष्मी देवी शर्मा, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों का किस्मत देगी साथ और.. <<     BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2026, 3:21 pm
KHABAR : घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है, विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने हाथ जोड़कर मांगा हेलमेट का संकल्प, पढे़ खबर

Share On:-

पिछोर। सड़क पर दौड़ती तेज रफ्तार गाड़ियों के बीच असमय खत्म होती युवाओं की जिंदगी को लेकर पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं। जनसेवा कार्यालय से जारी एक वीडियो संदेश में विधायक लोधी ने प्रदेश के तमाम युवाओं और वाहन चालकों से हाथ जोड़कर एक बेहद भावुक अपील की है। उन्होंने भारी मन से कहा कि तेज रफ्तार कुछ पल का रोमांच और जोश जरूर देती है, लेकिन एक छोटा सा हादसा पूरे हंसते-खेलते परिवार को जिंदगी भर का कभी न मिटने वाला दर्द दे जाता है। उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि सड़क हादसों में सिर की चोट सबसे ज्यादा जानलेवा साबित होती है, इसलिए दोपहिया वाहन पर घर से निकलते समय सिर पर हेलमेट का होना सबसे ज्यादा जरूरी है।


विधायक ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि हेलमेट को पुलिस के डर या कानून के चालान से बचने का जरिया मत समझिए, बल्कि यह आपकी अपनी जिंदगी की सबसे मजबूत ढाल है जो दुर्घटना के वक्त आपको सुरक्षित रखती है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया है कि वे न सिर्फ खुद हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाएं, बल्कि अपने हर दोस्त और साथी को भी इसके प्रति जागरूक करें। विधायक प्रीतम सिंह लोधी की यह जिम्मेदारी भरी और संवेदनशील अपील सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लोग एक जनप्रतिनिधि की जनता के प्रति सच्ची फिक्र के रूप में देख रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE