BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2026, 3:25 pm
KHABAR : दतिया में उपचुनाव, हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी सियासी जंग, पढे़ खबर 

Share On:-

दतिया। एमपी के दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म होने के बाद इस मामले की दिल्ली हाईकोर्ट में 11 दिन बाद सुनवाई होनी है। लेकिन सुनवाई से पहले ही केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तैयारी तेज कर दी है। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस में नई सियासी जंग शुरू हो गई है।  


चुनाव आयोग ने कलेक्टर को उपचुनाव के लिए ईवीएम-वीपीपैट की फर्स्ट लेवल चौकिंग कराने के लिए पत्र लिखा है। जिसके जारी होते ही दतिया कलेक्टर ने 19 मई की तारीख तय करते हुए सभी राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों को आमंत्रण भी भेज दिया है। पत्र में कहा है कि 25 मई तक दतिया नपा क्षेत्र में मतदाता जोड़ने, घटाने दावे-आपत्तियां लिए जाएंगे। इस मामले में पर बैठकों का दौर शुरू होगा। इंदौर और उज्जैन में बैठकें होंगी। 23 मई को पहली बैठक होगी। 


कांग्रेस का तीखा हमला
उपचुनाव की तैयारियों के बीच पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। शर्मा ने कहा कि दतिया चुनाव से जुड़ा मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है और इस पूरे प्रकरण में भारतीय जनता पार्टी पर उन्होंने कोर्ट की अवहेलना करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को आगे सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे। उन्होंने कोर्ट के फैसले का आभार जताया है। वहीं बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा पर भी उन्होंने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से सत्ता के सपने देख रहे थे।


भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशानाभाजपा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस खुद को भारत निर्वाचन आयोग समझती है। निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है, उसका सम्मान होना चाहिए। संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। कोर्ट और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीति का हिस्सा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE