नीमच। आगामी दिनों में जिले में त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से कानून एवं व्यवस्था संबंधी बैठक का आयोजन 21 मई 2026 को सुबह 11.30 बजे कलेक्टोरेट सभागृह में किया जाएगा।
अपर कलेक्टर बीएस कलेश ने सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।