BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2026, 5:01 pm
KHABAR : उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान विशाल पेड़ गिरा, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, एक और पेड़ हादसे की स्थिति में, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। कंठाल चौराहा से सती गेट तक सड़क चौड़ीकरण के काम के बीच गणेश मंदिर के सामने एक विशाल पुराना पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय वहां काम कर रहे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।


जानकारी के अनुसार करीब 20 दिन पहले इस मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ था। शनिवार को सती गेट चौराहे के पास दीवार हटाने का काम चल रहा था, तभी लगभग 70 साल पुराना पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


मजदूरों ने कूदकर बचाई जान
घटना के समय मजदूर कालू और बिस्किट मशीन से दीवार हटाने का काम कर रहे थे। मजदूर कालू ने बताया कि जैसे ही मशीन से दीवार गिराई जा रही थी, उसी दौरान अचानक पेड़ गिरने लगा। उन्होंने तुरंत भागकर और कूदकर अपनी जान बचाई।


गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, जबकि यह इलाका शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में माना जाता है।


दूसरे पेड़ को लेकर भी खतरा
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि शहनाई साड़ी सेंटर के पास स्थित इन पुराने पेड़ों को लेकर कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी थी। व्यापारियों ने बताया कि एक और विशाल पेड़ अभी भी झुकी हुई स्थिति में खड़ा है और वह भी कभी भी गिर सकता है।


व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम ने समय रहते दूसरे पेड़ को नहीं हटाया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।


सिंहस्थ-2028 को लेकर चल रहा काम
शहर में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत कई मार्गों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके चलते सती गेट रोड पर भी दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों से सामान हटाकर शिफ्टिंग का काम कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE