BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2026, 5:06 pm
KHABAR : पानी की तलाश में बस्ती तक पहुंचे जंगली जानवर, खरगोन में तेंदुए का हमला, तीन मजदूर घायल, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। बढ़ती गर्मी और जंगलों में पानी की कमी के कारण जंगली जानवर अब आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। शनिवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां पानी और शिकार की तलाश में पहुंचे तेंदुए ने खेत में काम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार मजदूर खेत की मेढ़ पर साफ-सफाई का काम कर रहे थे, तभी अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूरों को लहूलुहान हालत में 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।


15 दिनों से गांव में दिख रहा था तेंदुआ
घायलों और ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब 15 दिनों से तेंदुआ गांव के आसपास घूमता दिखाई दे रहा था। इसकी सूचना कई बार वन विभाग और पुलिस को दी गई, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।


ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ पहले बकरियों का शिकार कर चुका था और अब इंसानों पर हमला करने लगा है। लोगों ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते वन विभाग सर्चिंग अभियान चलाकर तेंदुए को पकड़ लेता, तो यह हादसा टाला जा सकता था।


ग्रामीणों में दहशत का माहौल
घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़ने और इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं, वन विभाग की टीम भी घटना के बाद सक्रिय हो गई है और तेंदुए की तलाश में सर्चिंग अभियान चलाने की तैयारी कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE