BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2026, 6:07 pm
KHABAR : केंद्रीय मंत्री का ई-रिक्शा और बस में सफर, रेलवे स्टेशन से सर्किट हाउस पहुंचे, वीरेंद्र कुमार बोले- छोटी दूरी के लिए इलेक्ट्रिक वाहन अपनाएं, पढे़ खबर

Share On:-

छतरपुर। छतरपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार का शनिवार को अलग अंदाज देखने को मिला। वे महामना एक्सप्रेस से छतरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से सर्किट हाउस तक का सफर ई-रिक्शा में तय किया। इस दौरान वे बस में सफर करते हुए भी नजर आए।


रेलवे स्टेशन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने किसी सरकारी वाहन या लंबे काफिले की बजाय ई-रिक्शा को चुना और उसी से सर्किट हाउस पहुंचे।


इस दौरान भाजपा के कई स्थानीय पदाधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। मंत्री को ई-रिक्शा में सफर करते देख रास्तेभर लोगों में उत्सुकता बनी रही।


सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
केंद्रीय मंत्री का यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील से प्रेरित बताया जा रहा है। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। छोटी दूरी तय करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने से प्रदूषण कम होगा और ईंधन की बचत भी होगी।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन को बढ़ावा देने की बात करते रहे हैं और सभी को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।


रास्तेभर लोगों की लगी भीड़
स्टेशन से सर्किट हाउस तक ई-रिक्शा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ लग गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे आमजन के बीच सकारात्मक संदेश देने वाला कदम बताया।


केंद्रीय मंत्री के इस सादगीपूर्ण और पर्यावरण हितैषी कदम की दिनभर शहर में चर्चा होती रही। कई लोगों ने इसे आमजन को जागरूक करने वाला संदेश बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE