BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2026, 6:33 pm
KHABAR : अतिथि शिक्षकों ने 12 माह सेवा, 62 वर्ष कार्यकाल मांगा, मऊगंज में सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, नियमितीकरण की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

मऊगंज। अतिथि शिक्षक समन्वय समिति ने शनिवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार से स्थायी नीति बनाकर वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की।


ज्ञापन में अतिथि शिक्षकों ने प्रमुख रूप से मांग की है कि उनका कार्यकाल 12 माह और 62 वर्ष की आयु तक सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त, ऐसे अतिथि शिक्षक जो 5 से 10 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं और बीएड, डीएड के साथ पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, उन्हें नियमित किया जाए।


पूर्व सीएम की घोषणा का दिया हवाला
समिति ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणा का हवाला देते हुए चयन परीक्षा में बोनस अंक देने और परीक्षा परिणाम तत्काल घोषित करने की भी मांग की। उन्होंने सितंबर 2025 से लंबित मानदेय और ई-अटेंडेंस की तकनीकी खामियों के कारण रुके भुगतान को भी तुरंत जारी करने की बात कही।


अतिथि शिक्षकों ने यह भी मांग रखी कि पूर्व में कार्यरत शिक्षकों को 1 जून 2026 से पुनः स्कूलों में उपस्थित कराया जाए, ताकि नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां प्रभावित न हों।


स्थायित्व और सम्मान नहीं मिला
कलेक्ट्रेट पहुंचे अतिथि शिक्षकों ने बताया कि वर्षों से शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद उन्हें स्थायित्व और सम्मान नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।


इस दौरान पूर्णानंद शर्मा, ज्ञानवेंद्र कुमार पांडेय, श्रीनिवास द्विवेदी, अरुण कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश पांडेय, संतोष मिश्रा, श्रवण त्रिपाठी, महेंद्र प्रसाद तिवारी, जितेंद्र कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE