BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2026, 6:43 pm
KHABAR : ग्राम खड़ी में कलश यात्रा के साथ शिव शक्ति रुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति, महाकाल मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, बोल बम के जयकारों से गूंजा गांव, पढे़ खबर

Share On:-

पोलायकलां। ग्राम खड़ी में आयोजित शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ एवं धार्मिक आयोजन का समापन शानिवार को भव्य कलश यात्रा और पूर्णाहुति के साथ भक्तिमय  वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन के अंतिम दिन पूरे गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लेकर इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया सुबह महाकाल मंदिर परिसर से महिलाओं के द्वारा सिर पर कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए ढोल-ढमाकों और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। “बोल बम”, “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः यज्ञ स्थल पहुंची, जहां वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पूर्णाहुति दी गई।


यज्ञाचार्य पंडित घनश्याम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से शिव शक्ति रुद्र यज्ञ सम्पन्न कराया। उन्होंने बताया कि रुद्र यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है तथा समाज में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है। यज्ञ में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार एवं गांव की खुशहाली की कामना की।


वहीं कथा के दौरान भगवताचार्य पंडित राजेश शर्मा ने राजा परीक्षित मोक्ष प्रसंग का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसे सार्थक बनाने के लिए भगवान की भक्ति ही सबसे बड़ा मार्ग है। उन्होंने कहा कि सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठकर यदि व्यक्ति सच्चे मन से ईश्वर की आराधना करे तो उसे मोक्ष की प्राप्ति संभव है। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भावविभोर हो गए। आयोजन के समापन अवसर पर महाप्रसादी एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में ग्रामवासियों के साथ महाकाल सेवा समिति का विशेष सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE