BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2026, 7:39 pm
KHABAR : देवास में किसान रथ की शुरुआत, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, अब गांव-गांव पहुंचेगी कृषि तकनीक की जानकारी, अन्नदाताओं को देगा उन्नत खेती की ट्रेनिंग, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। उप संचालक कृषि गोपेश पाठक ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत किसानों तक नवीन एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न विकासखंडों में किसान रथ का 10 दिवसीय संचालन प्रारंभ किया गया है।

इस अभियान के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं, उन्नत खेती तकनीकों, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती एवं कृषि यंत्रीकरण संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।

विकासखंड बागली में किसान रथ के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि टिकेन प्रताप सिंह एवं गोविंद सिंह यादव सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किसान रथ को रवाना किया।

किसान रथ के माध्यम से किसानों को ई-विकास से उर्वरक वितरण व्यवस्था, खरीफ फसल हेतु बीज उपचार, मृदा परीक्षण, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती, फसल सुरक्षा, पराली प्रबंधन तथा कृषि अभियांत्रिकी के माध्यम से खरीफ पूर्व खेतों के समतलीकरण जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

यह किसान रथ जिले के प्रत्येक विकासखंड में निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार भ्रमण करेगा तथा ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों से संवाद स्थापित कर विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE