BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2026, 7:48 pm
KHABAR : शासकीय आईटीआई सुसनेर में युवा संगम कार्यक्रम अंतर्गत रोजगार मेले का आयोजन, 33 युवक-युवतियों का रोजगार के लिए प्रारंभिक चयन, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश की मंशानुसार तथा कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देशानुसार 15 मई 2026 को शासकीय आईटीआई सुसनेर में “युवा संगम कार्यक्रम” अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय आईटीआई सुसनेर के प्रभारी प्राचार्य सुमित रत्नापारखी एवं जिला रोजगार अधिकारी संजीव पाटिल के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में उप प्राचार्य जुगल किशोर पाटीदार, सौरभ कुशवाह, मीना भारती, संजीव पाटिल एवं अर्जुन शर्मा मंचासीन रहे।

युवा संगम रोजगार मेले में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से कुल 109 आवेदकों ने पंजीयन कराया। मेले में 33 युवक-युवतियों का रोजगार हेतु प्रारंभिक चयन किया गया, जबकि 6 आवेदकों का प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया। इसके साथ ही उद्योग विभाग द्वारा स्टार्टअप एवं स्वरोजगार के लिए 11 आवेदकों का पंजीयन किया गया तथा लगभग 50 विद्यार्थियों को कैरियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत 7 हितग्राहियों को कुल 28.99 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए तथा रोजगार एवं व्यवसाय संबंधी जानकारी प्रदान की। इनमें बैंक ऑफ इंडिया आगर-मालवा, एसबीआई लाइफ आगर, टीएसपीएल पुणे (एमआरएफ), स्माइल फाउंडेशन दिल्ली, एडब्ल्यूपीएल, एलआईसी आगर, बीओआई आरसेटी आगर तथा इंडियन सिक्योरिटी सर्विसेस,चेकमेट सिक्योरिटी अहमदाबाद शामिल रहे।

इस अवसर पर उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, एनयूएलएम आगर, आईटीआई एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लीड बैंक मैनेजर श्रीकांत सक्सेना, उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक बहादुर सिंह धार्वे, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी जुगल किशोर पाटीदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संस्था के प्रशिक्षण अधिकारी सौरभ कुशवाह, मीना भारती, अर्जुन शर्मा, डिलेश्वर नागेश्वर, जितेंद्र रावते, दीपक केवट, सपना सिकरवार, रीना बोडाना, ब्रजेश प्रजापति, रानु पुष्पद एवं अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE