बड़वानी। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर मध्य प्रदेश में सियासी पारा गर्मा गया है। इसी कड़ी में कल बड़वानी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर मशाल मार्च निकाला।प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर शनिवार, 16 मई को शाम को बड़वानी में एक मशाल मार्च निकाला गया। यह प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय झंडा चौक से शुरू होकर शहीद स्मारक कारंजा चौक तक पहुंचा। मशाल मार्च में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी और स्थानीय विधायक राजन मंडलोई मुख्य रूप से शामिल हुए। प्रदर्शनकारिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मार्च में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में मशालें लेकर शामिल हुए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।