BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2026, 11:28 am
KHABAR : शनिश्चरी अमावस्या पर शनि मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुकड़ेश्वर-फुलपुरा के शनि मंदिरों में दिनभर लगा श्रद्धालुओं का तांता, तेल-फूल चढ़ाकर की गई पूजा, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर, दशरथ नागदा। शनिश्चरी अमावस्या के पावन अवसर पर नगर कुकड़ेश्वर एवं समीपस्थ ग्राम फुलपुरा स्थित शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। न्याय के देवता सूर्यपुत्र भगवान श्री शनिदेव का जन्मोत्सव इस वर्ष दुर्लभ शनिश्चरी अमावस्या योग में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया।

प्रातःकाल से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का आगमन प्रारंभ हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। भक्तों ने भगवान शनिदेव को तेल, फूल-माला एवं प्रसाद अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल कामना की। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

इस अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट की गई तथा भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन भी हुआ। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान शनिदेव के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।

नगर एवं ग्राम क्षेत्र में पूरे दिन धार्मिक उत्साह और आस्था का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं का मानना है कि शनिश्चरी अमावस्या पर भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना से कष्टों का निवारण होता है तथा जीवन में सुख-शांति प्राप्त होती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE