BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2026, 12:12 pm
BIG NEWS : एमपी कांग्रेस का यूथ मिशन, युवा वोटर्स के सहारे सत्ता की तलाश, जीतू पटवारी की बैठक में 40 प्रतिशत युवाओं को साधने की रणनीति, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एमपी कांग्रेस ने ‘यूथ मिशन’ को लेकर बड़ी बैठक की। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की मौजूदगी में 5 घंटे चले मंथन में 40 फीसदी युवा वोटर्स को टारगेट करने की रणनीति बनी। जयवर्धन सिंह, हेमंत कटारे सहित कई युवा विधायक शामिल रहे।


युवा चेहरों को आगे लाया जाएगा
बैठक में बताया गया कि युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए पार्टी रणनीति बनाएगी। अलग-अलग संभाग और समाज के आने वाले नेताओं की बैठक होगी। कांग्रेस 40 फीसदी युवा वोटर को टारगेट करेगी। हर संभाग से जनता की लड़ाई लड़ने वाले युवा चेहरों को आगे लाया जाएगा। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने करीब 5 घंटे चले बैठक में सभी नेताओं से वन टू वन फीडबैक लिया।


अगले 10 दिन में फिर बैठक
अगले 10 दिन में नेताओं के बीच फिर बैठक होगी। अगली बैठक में युवाओं के किन-किन मुद्दों किस तरह उठाया जाए यह रणनीति बनेगी। बैठक में विधायक हेमंत कटारे, विधायक जयवर्धन सिंह, विधायक हनी बघेल, विधायक महेश परमार, विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर, विधायक सिद्धार्थ कुशवाह, विधायक अभिजीत शाह, विपिन वानखेड़े, पोरलाल खतरे, विपिन वानखेड़े, सतीश सिकरवार, यश घनघोरिया, अभिषेक परमार शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE