शाजापुर। जिले की कालापीपल तहसील के ग्राम खोकरा कला में देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। ग्राम कोटवार के अनुसार रात करीब 11 बजे लगी आग ने देखते ही देखते तीन गुमटियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीनों गुमटियां जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।
आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों और दो पानी के टैंकरों की मदद से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोका गया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझाया गया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।