BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2026, 3:50 pm
KHABAR : जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के निमित्त समारोहपूर्वक हुआ प्रदर्शनी का शुभारंभ, संभारी प्रभारी शर्मा, सांसद, विधायक, जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष ने किया अवलोकन, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। पंडित दिनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के निमित्त राधा रिसोर्ट में भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इसी के साथ 17 व 18 मई को होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की औपचारिक शुरुआत भी हो गई। 


यहां प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सांसद गजेंद्र पटेल, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, जिला प्रभारी संगीता सोनी, जिलाध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राह्मणे, प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री मनोज लधवे ने फीता खोलकर भाजपा की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

  
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कांतिलाल कर्मा ने बताया प्रदर्शनी के माध्यम से विकास कार्यों, जनहितैषी योजनाओं के साथ ही आत्म निर्भर भारत योजना से जनता में आये बदलाव को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में नगर पालिका द्वारा मंदिरों से निकले फूलों, पूजन सामग्री से बनी सुगन्धित अगरबत्ती ओर गाय के गोबर से बने उपलों का स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा। प्रदर्शनी में विभिन्न ऐतिहासिक निर्णयों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन के विस्तार के साथ अमृतकाल के पंच प्रण को प्रदर्शित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE