BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2026, 4:05 pm
NEWS : बिड़ला चंदेरिया सीमेंट वर्क्स इकाई कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व अंतर्गत किसानों को हल्दी बीज वितरण एवं उन्नत कृषि प्रशिक्षण, पढ़े खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बिड़ला कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा CSR के अंतर्गत ग्राम सुरजना में किसानों के लिए हल्दी बीज वितरण एवं उन्नत कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को वैकल्पिक एवं लाभकारी खेती के प्रति प्रोत्साहित कर उनकी आय में वृद्धि करना है।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम सुरजना सहित आसपास के गांव आछोड़ा, सेमलपुरा, गुर्जरखेड़ा, धोर्डिया, नगरी एवं सुरजना दमदमा के कुल 40 किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले हल्दी बीज का वितरण किया गया।
प्रशिक्षण सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़गढ़ के कृषि विशेषज्ञ डॉ. रतनलाल सोलंकी ने किसानों को हल्दी की वैज्ञानिक खेती, उन्नत उत्पादन तकनीक, बीज उपचार, जैविक प्रबंधन एवं बेहतर बाजार संभावनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के आधुनिक तरीकों से भी अवगत कराया।
कार्यक्रम चंदेरिया सीमेंट वर्क्स के एचआर हेड श्री हेमंत श्रीवास्तव के उपस्थिति में संपन्न हुआ।  उन्होंने किसानों को कृषि में नवाचार अपनाने, फसल विविधीकरण करने एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कंपनी ग्रामीण विकास एवं किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए निरंतर प्रयासरत है।
किसानों ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी बताते हुए बिड़ला कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE