BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2026, 4:08 pm
NEWS : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले से 09 ह्रदय रोग से पीड़ित बच्चों का होगा उपचार, आरसीएचओ ने हरी झंडी दिखाकर किया जयपुर रवाना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत जिले से 09 ह्रदय रोग से पीड़ित बच्चों को उपचार के लिए शनिवार को प्रात: 11:30 बजे जयपुर के लिए रवाना किया गया। बस से रवाना किए गए बच्चों को जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चित्तौड़गढ़ डॉ. ताराचन्द गुप्ता के निर्देशन मे श्री सत्यसांई प्रशान्ति मेडिकल सर्विसेज एंड रिसर्च फाउंडेशन जयपुर तथा राजस्थान सरकार के तत्वाधान मे 17 मई  को महावीर कॉलेज, सी-स्कीम, जयपुर मे आयोजित होने वाले निःशुल्क ह्रदयरोग निदान शिविर में चित्तौड़गढ़ जिले से ह्रदय रोग से पीड़ित 09 बच्चों व अभिभावको को शनिवार को जयपुर के लिए बस के माध्यम से डीईआईसी भवन, राजकीय श्री सांवलियाजी जिला अस्पताल परिसर से स्टाफ के साथ रवाना किया गया। हार्ट मेगा शिविर जयपुर मे श्री महावीर कॉलेज मे आयोजित होगा जिसमे बच्चों की सम्पूर्ण जाँचे कर श्री सत्यसांई हार्ट हॉस्पिटल, अहमदाबाद मे ऑपरेशन के लिए निर्धारित तारीख ले कर के भिजवाया जायेगा। जहाँ पर नि:शुल्क ऑपरेशन का बच्चे अस्पताल जाकर लाभ ले सकेंगे। शिविर मे भिजवाने के दौरान बच्चों व अभिभावकों के भोजन व गाडी की व्यवस्था जिला स्तर से की गई है।
डॉ. प्रियंका वर्मा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले मे वित्तीय वर्ष 2025-2026 मे 12 एवं आरबीएसके कार्यक्रम शुरू होने से अब तक कुल 187 ह्रदय रोग से पीड़ित बच्चों के निःशुल्क सफल ऑपरेशन करवाये जा चुके हैं।
इसके लिए सीएमएचओ डॉ. ताराचन्द गुप्ता द्वारा सभी आरबीएसके टीमो को ह्रदय रोग एवं अन्य बिमारियों से पीड़ित बच्चों को आरबीएसके कार्यक्रम से रैफ़र कर जिला अस्पताल स्थित डीईआईसी केंद्र में भेजने हेतु कहा जाता है ताकि उनको आगे उच्च संस्थान मे भेजकर ऑपरेशन करवाया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE