BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2026, 4:42 pm
NEWS : बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण परेशान, लाखों का नुकसान, ढीले तारों और बार-बार फुंक रहे ट्रांसफार्मरों से बढ़ा हादसों का खतरा, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। राजस्थान विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीन साकरिया ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि लाइनमैन एवं कनिष्ठ अभियंता द्वारा रखरखाव और मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपए खर्च दर्शाए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्य दिखाई नहीं देता।

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के तार ढीले लटक रहे हैं, जिससे आए दिन शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो रही हैं। खेतों में आग लगने की घटनाओं से किसानों की फसलें और कृषि उपकरण प्रभावित हो रहे हैं। वहीं ओवरलोड और खराब रखरखाव के चलते ट्रांसफार्मर भी बार-बार जल रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत लाइनों की नियमित जांच नहीं होने और खराब तारों को समय पर नहीं बदलने के कारण हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। कई बार फेस-टू-फेस लाइन होने से घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोटर, पंखे, फ्रिज और अन्य मशीनें जलकर खराब हो चुकी हैं, जिससे लोगों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन एवं विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र की विद्युत लाइनों का तत्काल निरीक्षण कराया जाए, जर्जर तारों एवं उपकरणों को बदला जाए तथा लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE