खरगोन। जिले के बीड़ बुजुर्ग में अहीर यादव सोसायटी के मांगलिक भवन का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद गजेंद्रसिंह पटेल और विधायक बालकृष्ण पाटीदार शामिल हुए। यह भवन 10 लाख रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा।
सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने अपनी सांसद निधि से मांगलिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। बताया गया कि करीब छह माह में भवन का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों का बनेगा केंद्र
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद पटेल ने कहा कि मांगलिक भवन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और समाज के विभिन्न आयोजनों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। वहीं विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि ऐसे भवन समाज को संगठित करने और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
निमाड़ अहीर यादव समाज की अगुआई में आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में यादव समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। समाज अध्यक्ष रामनारायण यादव ने जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। कार्यक्रम में ताराचंद यादव बड़गांव, जितेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, तारकेश्वर यादव, राजेश यादव, ताराचंद यादव, तेजेंद्र यादव, सरपंच बुधली बाई और उपसरपंच दिनेश यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।