रतलाम। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलपांक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डॉ. सिंह ने केंद्र में भर्ती प्रसूता माताओं से उनकी गर्भावस्था के दौरान की गई स्वास्थ्य देखभाल एवं जांच संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रसव संबंधी केस शीट, अनमोल पोर्टल पर प्रसव पश्चात प्रविष्टियों की स्थिति, आयरन सुक्रोज इंजेक्शन की उपलब्धता तथा गर्भवती माताओं के एमसीपी कार्ड की जांच की।
इसके साथ ही उन्होंने टीकाकरण व्यवस्था, कोल्ड स्टोरेज की स्थिति तथा रिकॉर्ड के नियमित अद्यतन की भी विस्तार से समीक्षा की। सीएमएचओ ने स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।