BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2026, 10:23 am
KHABAR : माहेश्वरी नवयुवक मंडल की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, आदित्य तोषनीवाल बने अध्यक्ष, द्वारीकापुरी धर्मशाला में संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। स्थानीय द्वारीकापुरी धर्मशाला में माहेश्वरी नवयुवक मंडल सत्र 2026-28 की नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु साधारण सभा एवं निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन मूंगड़, आशीष पलोड़, अभिषेक मारू एवं मोहित सारडा के मार्गदर्शन और उपस्थिति में पूरी चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न कराई गई।


पूर्व मंडल सचिव सुलेख बाहेती द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पद के लिए आदित्य तोषनीवाल (टीनू) को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया।


नई कार्यकारिणी में सर्वेश झंवर को सचिव, आयुष तोषनीवाल को कोषाध्यक्ष, नमन लाठी को उपाध्यक्ष, सहज सारडा को सहसचिव, रोहन परवाल को क्रीड़ासचिव तथा वैभव बाहेती को सांस्कृतिक सचिव चुना गया। इसके साथ ही 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।


कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में नवयुवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थितजनों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। अंत में निवर्तमान अध्यक्ष चिराग बसेर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE