BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2026, 10:25 am
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, सिंघाड़िया पिपलिया मार्ग पर अज्ञात वाहन बना काल, दुर्घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़, सूचना मिलते ही दौड़ी खाकी ने पहुंचाया अस्पताल, बाइक सवार बुजुर्ग ने तोड़ा दम, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। सिंघाड़िया पिपलिया मार्ग पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे सिंघाड़िया पिपलिया के पास बाइक सवार धनराज पिता राजाराम गुर्जर निवासी राजपुरा को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 स्टाफ के जितेंद्र सिंह एवं पायलट राहुल भट्ट मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

बाद में धनराज गुर्जर का उपचार नीमच स्थित श्रीराम मल्टी हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां रविवार सुबह करीब 10 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस अज्ञात वाहन एवं चालक की तलाश में जुटी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE