BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2026, 10:27 am
BIG NEWS : निगम-मंडलों के नए अध्यक्षों की आज होगी ट्रेनिंग, मोहन कैबिनेट के मंत्रियों की परफॉर्मेंस क्लास, सीएम मोहन यादव ले रहे वन-टू-वन बैठक, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। राजधानी भोपाल में आज निगम-मंडलों और विभिन्न आयोगों के नव नियुक्त अध्यक्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav स्वयं इस कार्यक्रम में शामिल होकर एक सत्र में प्रशिक्षण देंगे।


प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में विभिन्न निगम-मंडलों और आयोगों में नियुक्त किए गए अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को अब उनके अधिकार, जिम्मेदारियां और कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी। यह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भोपाल स्थित Atal Bihari Vajpayee Institute of Good Governance and Policy Analysis में आयोजित किया गया है।


कार्यक्रम में 18 विभागों के वरिष्ठ अधिकारी नव नियुक्त अध्यक्षों को उनके विभागीय कार्य, प्रशासनिक जिम्मेदारियों और अधिकारों की विस्तार से जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और सुशासन व प्रशासनिक समन्वय को लेकर मार्गदर्शन भी देंगे।


मोहन कैबिनेट के मंत्रियों की “परीक्षा” जारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों अपने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा भी कर रहे हैं। 17 मई को उन्होंने मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा कर उनके विभागों और प्रभार वाले जिलों में किए गए कार्यों का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से पूछा कि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक कितनी पहुंची हैं और चुनाव के दौरान किए गए वादों पर कितना अमल हुआ है।


सूत्रों के अनुसार संगठन पदाधिकारियों ने भी सत्ता और संगठन के बीच तालमेल की समीक्षा की। रविवार को मुख्यमंत्री और संगठन पदाधिकारियों ने 20 मंत्रियों से व्यक्तिगत चर्चा की, जबकि आज 11 मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक की जाएगी।


मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सीएम हाउस स्थित समत्व भवन में मंत्रियों के साथ व्यक्तिगत बैठक करेंगे। इसके बाद वे 11:30 बजे अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन एवं प्रशासन संस्थान पहुंचेंगे और प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे।


दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री भोपाल से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वहां से वे जगदलपुर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कल मुख्यमंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE