BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2026, 1:04 pm
KHABAR : भाजपा जिला नीमच का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, 12 सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और तकनीक का मिला प्रशिक्षण, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सफल समापन होटल देव रेजिडेंसी में हुआ। इस दौरान कुल 12 सत्रों में कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और वैचारिक विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।


प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन 7 सत्र आयोजित किए गए, जिनकी शुरुआत ध्वज वंदन के साथ हुई। इसके बाद भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम में वर्ग गीत और वंदे मातरम का गायन भी हुआ।


उद्घाटन सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, सांसद सुधीर गुप्ता, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, विधायक दिलीप सिंह परिहार, ओमप्रकाश सखलेचा, अनिरुद्ध माधव मारू सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।


सत्रों में संगठन की मजबूती, कार्य विस्तार योजना, वैचारिक अधिष्ठान, बूथ प्रबंधन, आईटी-से सोशल मीडिया और व्यवहारिक संगठनात्मक कार्यशैली जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। रात्रि में सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया।


दूसरे दिन योग, व्यायाम एवं प्रार्थना के साथ प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत हुई। इसके बाद संगठन की कार्यपद्धति, सरकार की उपलब्धियां, गरीब कल्याण योजनाएं, पार्टी का इतिहास और सोशल मीडिया व एआई आधारित सूचना तंत्र जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।


समापन सत्र में सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। पूरे प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं का भोजन एवं रात्रि विश्राम व्यवस्था स्थल पर ही की गई। आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी सहयोगियों का सम्मान भी किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE