देवास। जिले के कांटाफोड़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एलएनटी कंपनी से लोहे के पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी आराधना रायकवार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों एलएनटी कंपनी के मैनेजर द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी के गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा लोहे के पाइप चोरी कर लिए गए हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच और सटीक रणनीति के आधार पर महज कुछ ही दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए लोहे के पाइप एवं वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन सहित करीब 5 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।
फिलहाल मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।