BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2026, 1:35 pm
KHABAR : महिला कांग्रेस की अहम बैठक संपन्न, संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और महिलाओं की भागीदारी पर हुआ मंथन, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। संगठन विस्तार और महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को नीमच के गांधी भवन में महिला कांग्रेस की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नीमच-रतलाम जिला प्रभारी यासमीन शेरानी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यासमीन शेरानी शनिवार शाम नीमच पहुंचीं। रविवार सुबह उन्होंने सेवा दल द्वारा चलाए जा रहे फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर में भी भाग लिया और बच्चों के प्रशिक्षण की सराहना की। इसके बाद सुबह 11ः30 बजे गांधी भवन में बैठक की औपचारिक शुरुआत हुई।


बैठक की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। इसके पश्चात महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर ने स्वागत उद्बोधन दिया। “अतिथि देवो भव” की परंपरा के तहत जिला प्रभारी का माला और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही आरिफा कच्छावा सहित अन्य पदाधिकारियों का भी पुष्पमाला एवं गुलदस्तों से स्वागत किया गया।


संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर चर्चा
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलेभर से आई महिला कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव रखे।


यासमीन शेरानी ने अपने संबोधन में कहा कि वह मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ रतलाम नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रह चुकी हैं और 6 बार पार्षद भी रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें नीमच और मंदसौर जिले का प्रभारी बनाया गया है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर जिला एवं शहर अध्यक्षों की समितियों का पुनर्गठन किया जा रहा है और सभी जिलों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। सक्रिय महिलाओं की रिपोर्ट और बायोडाटा प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा, जिसके आधार पर प्रशिक्षण और नई जिम्मेदारियां तय होंगी।


महिलाओं की भागीदारी पर जोर
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं को सम्मान और अवसर देती रही है तथा आगे भी योग्य और सक्रिय महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य जारी रहेगा। नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।


कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तरुण बाहेती, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, ब्रजेश मित्तल, नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन हिदायतुल्ला खां ने किया तथा आभार चेतना लालका ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE