BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2026, 1:54 pm
KHABAR : किसानों को अब तक फसल नुकसान मुआवजा नहीं मिला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कलेक्टर से मिले, जल्द भुगतान की मांग, पिछले माह कुछ गांवों में हुई थी नुकसानी, पढे़ खबर

Share On:-

बुरहानपुर। जिले में पिछले माह तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का मुआवजा अब तक नहीं मिलने पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष रविंद्र महाजन किसानों के साथ कलेक्टर से मिले। उन्होंने कलेक्टर को किसानों की स्थिति से अवगत कराया और जल्द राहत राशि जारी करने की मांग की।

कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र महाजन ने बताया कि पिछले माह क्षेत्र में आई तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की केला, मक्का, तरबूज और अन्य रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ था। अनेक किसानों की खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं, जिससे उन्हें काफी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश किसान कृषि पर निर्भर हैं। केला और मक्का यहां की प्रमुख फसलें हैं। तरबूज और अन्य रबी की फसलें भी बड़े स्तर पर प्रभावित हुई हैं। प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की आजीविका संकट में आ गई है, लेकिन प्रभावित किसानों को अब तक किसी प्रकार की राहत राशि नहीं मिली है।

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने मांग की है कि जल्द से जल्द सर्वे पूरा कराकर किसानों को उचित राहत राशि प्रदान की जाए। इसके अतिरिक्त, नागझिरी जलाशय में जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई थी, उन्हें भी अब तक मुआवजा राशि नहीं मिली है। कांग्रेस ने उन्हें भी तत्काल मुआवजा देने की मांग की।

पूर्व विधायक रविंद्र महाजन ने बताया कि मालवीर, बंभाड़ा, मोहद, भावसा, खामनी सहित छह गांवों में किसानों का करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कलेक्टर से गुहार लगाई कि प्रभावित किसानों के खातों में जल्द से जल्द राहत राशि डाली जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE