BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2026, 2:06 pm
KHABAR : आलीराजपुर में आम की बहार, पहली बोली के साथ मंडी में शुरू हुआ सीजन, कलेक्टर ने किसान का तिलक लगाकर किया स्वागत, पढे़ खबर 

Share On:-

आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में आम सीजन की शानदार शुरुआत हो गई है, मंडियों में आम की पहली बोली लगने के साथ ही किसानों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। सुबह से ही आम से लदी गाड़ियों के मंडी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जहां व्यापारियों ने अच्छी कीमतों पर खरीदी शुरू की।


इस अवसर पर आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर और जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी खरत ने महिला कृषक का तिलक लगाकर स्वागत किया,इसके बाद आम के ढेर की पहली विधिवत बोली लगाकर सीजन का शुभारंभ किया गया। आलीराजपुर का आम अपनी खास मिठास और प्राकृतिक स्वाद के लिए प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में पहचान बना चुका है। यहां से आम गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में भेजे जाते हैं, जहां इसकी काफी मांग रहती है।


कलेक्टर नीतू माथुर ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंडी में पारदर्शी व्यवस्था और किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि आलीराजपुर का आम अब दूसरे राज्यों में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। मंडी में किसानों और व्यापारियों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। आम की पहली बोली के साथ ही जिले में सीजन की सकारात्मक शुरुआत मानी जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष आम का व्यापार किसानों के लिए बेहतर मुनाफा लेकर आएगा और जिले की पहचान को और मजबूत करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE