BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2026, 3:20 pm
KHABAR : मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड पर घमासान, मंत्री संपतिया बोलीं- शराब कारोबारी से कैसा समन्वय, नेता प्रतिपक्ष ने कसा तंज- शराबखोरी ही अब नई व्यवस्था, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी मंत्रियों के परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड और मुख्यमंत्री की वन-टू-वन समीक्षा बैठकों के बीच सियासत गरमा गई है। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने एक कथित आंतरिक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया है।


नागर सिंह चौहान शराब कारोबारी
नेता प्रतिपक्ष ने प्रभारी मंत्री के बयान का हवाला देते हुए दावा किया है कि बीजेपी की एक बैठक में खुद प्रभारी मंत्री संपतिया उइके ने कहा- “नागर सिंह चौहान शराब कारोबारी हैं, उनसे समन्वय नहीं कर सकते।” नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार के मंत्री अब बंद कमरों से निकलकर एक-दूसरे पर सरेआम शराब कारोबार से जुड़े होने के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने इसे ही मंत्रियों का असली “परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड” करार दिया।


उमंग सिंगार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को घेरते हुए पूछा है कि- क्या इस बयान के सामने आने के बाद संबंधित मंत्री पर कोई कार्रवाई की जाएगी, या फिर भाजपा में ‘माफिया राज’ और ‘शराबखोरी’ ही अब नई व्यवस्था बन चुकी है?


सरकार को घेरने की रणनीति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा (रिव्यू) के बीच विपक्ष को यह एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। कांग्रेस अब इस बयान को लेकर कैबिनेट मंत्रियों के बीच आपसी तालमेल और भ्रष्टाचार के आरोपों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE