BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2026, 4:33 pm
BIG NEWS : एक माह में सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में नल कनेक्शन अनिवार्य, जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले के शेष सभी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में एक माह के भीतर हर घर नल से जल योजना के तहत नल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी स्कूल, आंगनवाड़ी या बसाहट इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहनी चाहिए। यह निर्देश कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक में दिए गए, जिसमें जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

377 स्कूल और 149 आंगनवाड़ी केंद्रों में कनेक्शन शेष-
बैठक में बताया गया कि जिले में अभी 377 स्कूलों और 149 आंगनवाड़ी भवनों में नल कनेक्शन किया जाना शेष है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इन सभी संस्थानों में एक माह के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष जोर दिया।

गांवों में हर घर नल योजना के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश-
कलेक्टर ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना से वंचित मजरे, टोले और बसाहटों की सूची तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाए, ताकि हर घर तक नल कनेक्शन सुनिश्चित किया जा सके।

रोड रेस्टोरेशन कार्य की होगी जांच-
बैठक में रोड रेस्टोरेशन कार्य की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने ग्रामवार सूची तैयार कर पंचायतों से सत्यापन कराने के निर्देश दिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण हुआ है या नहीं।

ऑपरेटरों को प्रशिक्षण और जलकर वसूली बढ़ाने के निर्देश-
कलेक्टर ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में वाल्वमैन और पंप ऑपरेटर का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। साथ ही जलकर संग्रहण बढ़ाने पर भी जोर दिया गया और इसे 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रतिमाह करने का लक्ष्य तय किया गया।

नलकूप और रिचार्ज पिट पर भी जोर- 
बैठक में बताया गया कि जिले में 18 नए नलकूपों का कार्य शुरू हो चुका है और आगामी दिनों में 18 और नलकूप स्वीकृत किए जाएंगे। साथ ही बंद पड़े नलकूपों में रिचार्ज पिट बनाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि सभी योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को मजबूत और स्थायी बनाना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE