छतरपुर। प्रधानमंत्री Narendra Modi के ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए Vishnu Dutt Sharma का एक बार फिर सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। खजुराहो सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने खजुराहो के पोद्दार तिराहा से Khajuraho Railway Station तक करीब 5 किलोमीटर का सफर ई-व्हीकल से तय किया।
खास बात यह रही कि सांसद के इस पूरे सफर के दौरान उनके साथ केवल बाइकें ही नजर आईं, जबकि एक भी कार काफिले में शामिल नहीं रही। सांसद का यह कदम ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता नजर आया।
मीडिया से बातचीत में वीडी शर्मा ने कहा कि ऊर्जा संकट केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सामने बड़ी चुनौती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाने की अपील देशहित में बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा, “मैं जहां भी जा रहा हूं, कोशिश कर रहा हूं कि ई-व्हीकल का उपयोग करूं। हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा ई-व्हीकल का इस्तेमाल करें, ताकि पेट्रोल की खपत कम हो और पर्यावरण को भी फायदा मिले।”
इससे पहले भी वीडी शर्मा का New Market में ई-व्हीकल से सफर करते हुए वीडियो सामने आ चुका है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई थी।