शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों और बजरंग दल हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर रोड जाम कर प्रदर्शन कर न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने शव को बीच सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार ननारेबाजी की प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलसलाई निवासी अनीता मालवीय की संदिग्ध परिस्थितियों में देवास के अस्पताल मै मौत हो गई। घटना से आक्रोशित होकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और मृतिका के परिजनों ने ट्रैफिक पॉइंट पर शव रखकर जाम लगा दिया। रोड पर प्रदर्शन के कारण सड़क मार्ग परिवर्तित कर दिया।
परिजनों का गंभीर आरोप
मृतिका के परिवार वालों का सीधा आरोप है कि उनकी माता-बहन को गांव के ही कुछ दबंग और असामाजिक तत्वों द्वारा लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर महिला की जान गई है, या फिर उसे साजिश के तहत मार डाला गया है। जब तक आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई नहीं करता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा फिलहाल प्रदर्शन जारी है।