मंदसौर। ग्राम अजयपुर में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में कुल 68 लोगों की ओपीडी दर्ज की गई, जिनमें 24 पुरुष एवं 44 महिलाएं शामिल रहीं।
विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं सेवाएं उपलब्ध-
शिविर के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं परीक्षण किए गए। कुल 55 एक्स-रे किए गए, जिनमें 4 एक्स-रे असामान्य पाए गए। इसके अलावा 4 स्पुटम कलेक्शन तथा 10 सीवाई टेस्ट भी किए गए। सभी 68 लाभार्थियों की हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं बीपी जांच की गई।
स्वास्थ्य जागरूकता एवं फूड बास्केट वितरण-
शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं। टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता के लिए टीबी शपथ दिलाई गई। इस दौरान 3 जरूरतमंद हितग्राहियों को फूड बास्केट का वितरण किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।