मंदसौर। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि तनाव, अनियमित जीवनशैली और असंतुलित आहार उच्च रक्तचाप एवं अन्य बीमारियों के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि विश्व उच्च रक्तचाप दिवस हमें स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और योग, पौष्टिक आहार तथा अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वयं पहल करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।